Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
7/5/2026 11:55:01 AM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: बिहार के सम्राट चौधरी की सरकार लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के दिशा निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं बावजूद इसके अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जहानाबाद शहर में बेखौफ अपराधियों ने सत्ताधारी दल के एक नेता पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के करीबी माने जाने वाले जदयू नेता मनीष कुमार पर पिस्टल और धारदार हथियार से हमला किया गया। वारदात में गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना का अंजाम अपराधियों ने उसे वक्त दिया जब मनीष कुमार एक मरीज को अस्पताल में इलाज कराने आए थे। जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार अपने पैतृक गांव सिकरिया के एक बीमार ग्रामीण को इलाज के लिए जहानाबाद शहर लाए थे। राजा बाजार स्थित एक डॉक्टर के यहां मरीज को दिखाने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और साथियों ने घायल जदयू नेता को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे जख्म हैं और काफी खून बहने के कारण उन्हें तत्काल इलाज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घायल नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की यह सब नशा खोरी गिरोह का विरोध करने के कारण हुआ है। अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में मनीष कुमार ने अंकित उर्फ लड्डू नारायण समेत कुछ अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमलावरों ने पिस्टल और चाकू के साथ हमला किया और धमकी दी कि इलाके में शराब, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार चलता रहेगा, जो इसका विरोध करेगा उसका यही अंजाम होगा। पुलिस जांच में जुटकर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल नेता का बयान दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
#
बालू विवाद में गोलीबारी मामला, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल, दिशा निर्देश
#
झाड़ी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
#
गांव में देर रात हाथियों ने मचाया उत्पात, वन विभाग और बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
#
बालू खनन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; 20 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 5 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल