Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वर्णरेखा नदी के आगे वॉटर पार्क हुआ फेल ,गर्मी से राहत को लेकर लोगो की उमड़ रही खचाखच भीड़ 

5/23/2026 4:50:13 PM IST

235
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पारा चढ़ने के साथ ही शहरवासी अब प्राकृतिक जल स्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं। लोग शहर की जीवनदायिनी स्वर्णरेखा नदी की और अपना समय बिताना शुरू कर दिए है। गर्मी से त्रस्त लोगों से स्वर्णरेखा नदी खचाखच भरी हुई नजर आ रही है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक नदी में उतरकर उमस भरी गर्मी से राहत पा रहे हैं।
चिलचिलाती धूप और उमस के बीच स्वर्णरेखा नदी के किनारे और पानी में बड़ी संख्या में लोग की यह भीड़ प्रचंड गर्मी का एहसास दिला रहा है।  पानी में बच्चे कभी छलांग लगाकर खेल रहे हैं, तो युवा और बड़े-बुजुर्ग भी नदी के तराई में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत महशुश कर रहे है।   महंगे वॉटर पार्क और स्विमिंग पूल्स का खर्च मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर होने के कारण लोग अब नदी को प्राकृतिक विकल्प मान रहे हैं। नदी में नहाने पहुँचे लोगो का कहना है की वॉटर पार्क में घंटे का 400-500 रुपये लग जाता है। इतना खर्च करके कौन रोज जा सकता है? इसलिए स्वर्णरेखा नदी ही हम सबके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। पानी ठंडा है, मुफ्त है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट