Date: 26/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अब मिलेगी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से राहत, पूर्वी गुमटी PSS में लगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर
5/25/2026 2:12:44 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: बढ़ती गर्मी और बढ़ते बिजली भार को देखते हुए पूर्वी गुमटी पावर सब-स्टेशन (PSS) में एक अतिरिक्त 10 MVA का पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक नो-लोड पर चार्ज कर दिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. निखिल कुमार ने बताया कि अब तक पूर्वी गुमटी PSS से दो 10 MVA ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। तापमान बढ़ने के साथ लोड अधिक होने पर उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर चालू होने से बघउतपुर, आनंद नगर, सपना सिनेमा रोड, नेहरू नगर, श्री टोला, बस स्टैंड, रस्सीबागन, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला, नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड, चरखंबा गली, P मेहरा रोड, मिल रोड, सदर हॉस्पिटल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारू होने की उम्मीद है। अभियंता के अनुसार ट्रांसफार्मर को फिलहाल नो लोड पर चार्ज कर दिया गया है। आने वाले एक से दो दिनों में लोड बैलेंसिंग (लोड बँटवारा) का कार्य पूरा होते ही उपभोक्ताओं को इससे सीधी आपूर्ति मिलने लगेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिजली का दुरुपयोग न करें और अनावश्यक उपकरण बंद रखें। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के लिए एसी को 26° तापमान पर चलाने की सलाह दी। विभाग ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य जारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यात्री कृपा ध्यान दे, कही आप शराब पर तो नहीं बैठ रहे, पुलिस ने खोला शराब माफियाओं का नया राज़
#
पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
#
मईया योजना के सत्यापन के लिए धुप में खड़ी रही महिलाएं, रुके पैसे आएंगे...
#
बादल के फुटबॉल किक के फैन हुए बच्चे, महावत कर रहा देखभाल
#
'हैंयुवा संगम' कार्यक्रम के लिए रावण हुए IIT-ISM के छात्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
पुलिस का एक्शन पिस्टल -कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार