Date: 26/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद  

5/25/2026 2:12:44 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि ये गिरोह झारखंड समेत दूसरे राज्यों में सक्रिय था और चोरी की गाड़ियों का नंबर बदलकर बेचने का काम करता था। दरअसल 20 मई को साकची थाना क्षेत्र के करीम सिटी कॉलेज के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे दूसरे इलाकों में बेचने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शमशाद  आलम और अरुण मुख़र्जी शामिल हैं। दोनों जमशेदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट