Date: 26/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मईया योजना के सत्यापन के लिए धुप में खड़ी रही महिलाएं, रुके पैसे आएंगे...
 

5/25/2026 2:12:44 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में आज मईया सम्मान योजना की सत्यापन और जाँच कराने के लिए महिलायें 44 डिग्री भीषण गर्मी और धुप में भी घंटो खड़ी नजर आई और काफ़ी भीड़ देखने को मिला और महिलायें काफ़ी परेशान दिखी। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन (सत्यापन) चल रहा है। तो कई महिलाओं का पैसा रुका हुआ हैं, तो किसी के पैसा नहीं आ रही हैं, जिसको लेकर जमशेदपुर प्रखंड में महिलाएं भीषण गर्मी और धूप में लंबी कतारों में खड़ी होकर अपना जाँच करा रही हैं और काफ़ी भीड़ देखने को मिला। जमशेदपुर शहर में 44 डिग्री पार लू के साथ भीषण गर्मी पड़ रही हैं, जिससे लोगो को जीना मुश्किल होगया हैं। जिला परिसद सदस्य कुसुम पूर्ति ने कहा की 44 डिग्री गर्मी में भी महिलायें धुप में खड़ी हैं, और उन्हें काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, ऐसे में प्रसासन को महिलावों को सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने का ख्याल रखना चाहिए। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट