Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पहला दीक्षांत समारोह, 133 छात्रों को डिग्री

6/1/2026 4:44:30 PM IST

54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के परिसर में सोमवार को पहला दीक्षांत समारोह उत्साह और गर्व के माहौल में संपन्न हुआ। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के 33वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 133 एमबीबीएस छात्रों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कुलपति डॉ. शरथ के. राव ने छात्रों को औपचारिक रूप से मेडिकल डिग्रियां प्रदान कीं और समारोह में टाटा स्टील एवं मणिपाल समूह के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, शिक्षाविद और परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा के साथ समाज सेवा की शुरुआत है और डॉक्टरों से मानवता, सहानुभूति व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में भी मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाएं ही चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा आधार रहेंगी। बताया गया की समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और उपस्थित लोगों ने आयोजन कि सराहना की।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट