Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दावेदारों की बढ़ती कतार से महागठबंधन में हलचल तेज
6/2/2026 3:50:34 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन महागठबंधन और भाजपा दोनों ही अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं। इसी बीच झामुमो परिवार से जयश्री सोरेन और माले विधायक अरूप चटर्जी की दावेदारी ने सियासी चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ती जा रही है। स्वर्गीय शिबू सोरेन की पोती पुत्री जयश्री सोरेन ने राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपनी दावेदारी रखी है। इसके बाद महागठबंधन के भीतर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जयश्री सोरेन की दावेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए टुंडी से झामुमो विधायक और विधानसभा की ध्यान आकर्षण समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी दावेदारी पेश कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को लेना है। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी, कार्यकर्ता और विधायक उसके समर्थन में काम करेंगे। वहीं झारखंड सरकार को बाहर से समर्थन दे रही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने भी राज्यसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार का समर्थन कर रही है, लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं है, इसलिए राज्यसभा में प्रतिनिधित्व की मांग स्वाभाविक है। अरूप चटर्जी ने बताया कि वे अगले दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का अंतिम निर्णय संगठन तय करेगा। साथ ही यह भी संकेत दिया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पार्टी आगे की रणनीति पर अलग निर्णय ले सकती है। फिलहाल राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर कई नाम चर्चा में हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर आलाकमान क्या फैसला लेता है और राज्यसभा की दो सीटों के लिए आखिर किसे मैदान में उतारा जाता है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भव्य पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ सप्ताह ज्ञान भागवत कथा, पहुंचे एसपी, बाबा से लिया आशीर्वाद
#
देश में बिजली संकट नहीं होने देगी बीसीसीएल- CMD
#
जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
गांव में जल संकट से हाहाकार, सुबह 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर ग्रामीण
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...