Date: 02/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

6/2/2026 3:50:34 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने खासमहल से गोविंदपुर होते हुए राहरगोड़ा क्षेत्र की जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में है, जहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, कर्मचारी और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यात्रा जोखिम भरी हो गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर जलजमाव होने से आवागमन लगभग बाधित हो जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने की मांग की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट