Date: 02/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देश में बिजली संकट नहीं होने देगी बीसीसीएल- CMD

6/2/2026 7:11:26 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा: देश में पड़ रही भीषण गर्मी और थर्मल पावर प्लांटों में कोयले की बढ़ती मांग के बीच भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने निर्बाध कोयला आपूर्ति का आश्वासन दिया है। आज बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला खदानों और रेलवे साइडिंग के निरीक्षण के दौरान कहा कि आगामी मानसून में भी कोयले की सप्लाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सीएमडी अपने दल-बल के साथ बरोरा लिंक साइडिंग, केकेसी मेन साइडिंग, मधुबन कोल वाशरी का लोडिंग पॉइंट में निर्माणाधीन साईंडिंग का निरिक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोयला डिस्पैच और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमडी ने बताया कि वे गुणवत्तापूर्ण कोयले के अधिक से अधिक उत्पादन और डिस्पैच के लिए नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। दो-तीन दिन पहले सिजुआ का भी दौरा किया गया था। बरोरा ब्लॉक-2 में बन रही नई रेलवे साइडिंग का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके चालू होने से प्रतिदिन 2 से 3 रैक कोयला डिस्पैच में बढ़ोतरी होगी। देश में पड़ रही भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि थर्मल पावर प्लांटों को इस समय कोयले की बहुत अधिक आवश्यकता है। पूरी कोल इंडिया और विशेष रूप से बीसीसीएल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मानसून के दौरान भी थर्मल पावर, कोल वाशरी और स्टील इंडस्ट्री को बिना किसी बाधा के कोयला मिलता रहे। वही पत्रकारों द्वारा बरोरा एरिया-01 स्थित महेशपुर साइलो के उपयोग के बारे में पूछे जाने पर सीएमडी ने माना कि इस बड़े प्रोजेक्ट का अब तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाया है। हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया कि इसे अगले 5 वर्षों तक संचालित करने का टेंडर 10 से 15 दिनों के भीतर फाइनल हो जाएगा। वहां रेलवे लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक महीने के भीतर साइलो पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और भविष्य में अधिकतम कोयला इसी के माध्यम से डिस्पैच किया जाएगा। ​इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ गोबिंदपुर, ब्लॉक-2 और बरोरा एरिया-01 के महाप्रबंधक सहित मुख्यालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारी मिलकर सुरक्षा मानकों के साथ अधिक से अधिक कोयला ट्रांसपोर्टेशन की रणनीति पर काम कर रहे 
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट