Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पंचायत में लगी सहयोग शिविर में पहुंचे मंत्री, लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्या
6/2/2026 3:50:34 PM IST
202
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री मोo जमा खान जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन एवं काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों पर लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने शिविर में उपस्थित आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस क्रम में उन्होंने कई आवेदकों के आवेदन पत्रों का स्वयं अवलोकन किया तथा शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्काल सहयोग पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को विभागवार अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविर प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदक को आवेदन प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदनों की पारदर्शी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन हो सके। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित “सहयोग शिविर” का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन कर आमजनों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल जहानाबा के उपस्थित अभियंता को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में प्राप्त चापाकल संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर तुरंत निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भव्य पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ सप्ताह ज्ञान भागवत कथा, पहुंचे एसपी, बाबा से लिया आशीर्वाद
#
देश में बिजली संकट नहीं होने देगी बीसीसीएल- CMD
#
जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
गांव में जल संकट से हाहाकार, सुबह 3 बजे से लाइन में लगने को मजबूर ग्रामीण
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...