Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कार और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, 2 हुए घायल 

6/3/2026 1:08:01 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के गीतीलता में एक कार और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर हो गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के पुरे परखचे उड़ गए। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट