Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: वर्षों से बंद रोप-वे के लोहे के ढांचे काटकर हटाए जा रहे
6/3/2026 1:47:03 PM IST
46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले में वर्षों से बंद पड़े बीसीसीएल के रोप-वे और परित्यक्त लोहे के ढांचों को हटाने की मुहिम तेज कर दी गई है। उपायुक्त के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन ने जामाडोबा डुमरी दो नंबर क्षेत्र में बंद पड़े रोप-वे के लोहे के ढांचे को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही इस कार्रवाई को अवैध कटाई, चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर में बुधवार को बीसीसीएल की ओर से बंद पड़े दो रोप-वे के लोहे के ढांचों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। मशीनों और गैस कटर की मदद से जर्जर और अनुपयोगी संरचनाओं को काटकर हटाया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। बीसीसीएल अधिकारियों के अनुसार बंद पड़े ये ढांचे सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके थे। साथ ही इनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और कबाड़ चोरी के लिए भी किया जा रहा था। जिले के कई इलाकों में वर्षों से खड़े ऐसे लोहे के ढांचे कबाड़ चोरों के निशाने पर रहे हैं, जिससे कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आई हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले जामाडोबा डुमरी दो नंबर क्षेत्र में इसी तरह के बंद पड़े लोहे के ढांचे की अवैध कटाई को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परित्यक्त ढांचों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जर्जर संरचनाओं को हटाने से चोरी, दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। लोगों ने मांग की है कि जिले के अन्य इलाकों में मौजूद ऐसे परित्यक्त ढांचों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम