Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेएमएम ने किया बीएलए का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया जोर
6/3/2026 6:49:17 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो पार्टी के तत्वावधान में टाउन हॉल सभागार में बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं यानी बीएलए का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय समेत जिले के कई विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान बीएलए को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य और योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। टाउन हॉल सभागार में आयोजित झामुमो के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन और सविता महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शिविर में बूथ लेवल एजेंट्स यानी बीएलए को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलए को एसआईआर मैपिंग, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया और योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हट गया है, यदि वे वैध मतदाता हैं तो उनका नाम दोबारा सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया क्या होगी। झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब ढाई लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में भी परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएलए को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे और उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम