Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
6/3/2026 6:49:17 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, फायरिंग में इस्तेमाल स्कूटी और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। 31 मई की शाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित इंडियन जनरल स्टोर के पास दुकान संचालक के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की थी। पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अर्माउद्दीन उर्फ पलटन, मोहम्मद असमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, आरिफ अंसारी और अमनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अर्माउद्दीन उर्फ पलटन ने घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग की थी। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की है। इसके अलावा घटना स्थल से एक खोखा और एक पिलेट भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम