Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
46 दिन की पदयात्रा कर गंगोत्री का पवित्र जल लेकर बाबा धाम की ओर बढ़े शिवभक्त
6/7/2026 2:22:54 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: उत्तराखंड के पवित्र गंगोत्री धाम से जल लेकर पैदल यात्रा पर निकले बिहार के लखीसराय जिले के हलसी गांव निवासी सुरेश जी 46 दिनों की कठिन पदयात्रा पूरी कर रविवार को आरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब आरा से आगे की यात्रा जारी रखते हुए लगभग 10 दिनों में झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे, जहां गंगोत्री धाम का पवित्र जल भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर जलाभिषेक करेंगे। सुरेश जी ने बताया कि गत माह वे ट्रेन से उत्तराखंड पहुंचे थे। वहां गंगोत्री धाम से पवित्र गंगाजल लेकर बोलबम के वेश में पैदल यात्रा प्रारंभ की। उनका संकल्प है कि गंगोत्री से लाए गए जल से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करें। उन्होंने बताया कि लंबी यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। कई स्थानों पर लोगों ने चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं रात में विश्राम के लिए रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों और धर्मस्थलों में ठहरने का अवसर मिलता रहा। सुरेश जी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा और लोगों के सहयोग से अब तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई है। 46 दिनों की पदयात्रा के बाद वे आरा पहुंचे हैं और यहां से आगे बढ़ते हुए अगले 10 दिनों में देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह कठिन धार्मिक यात्रा श्रद्धा, संकल्प और आस्था का अद्भुत उदाहरण बन रही है, जिसकी चर्चा रास्ते भर लोगों के बीच हो रही है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम