Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रक साइड करने के विवाद में चालक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
6/7/2026 2:22:54 PM IST
73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरी गांव में ट्रक साइड करने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित चालक ने सहार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, धौरी गांव के समीप सड़क पर ट्रक साइड करने को लेकर चालक और कुछ स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और घटना पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। पीड़ित चालक ने सहार थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर छोटे-छोटे विवाद हिंसक रूप ले रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस