Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
6/8/2026 2:22:36 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान परिषद उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भोजपुरी गायक एवं सिने स्टार पवन सिंह लगातार जनसंपर्क और आशीर्वाद यात्रा पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने समर्थकों के साथ जगदीशपुर पहुंचे। जगदीशपुर पहुंचने पर पवन सिंह ने सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह को पगड़ी भी अर्पित की और उनके शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। एमएलसी उम्मीदवार घोषित होने के बाद से पवन सिंह लगातार विभिन्न मंदिरों एवं महापुरुषों के स्मारकों पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। जगदीशपुर में भी समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर पवन सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। पवन सिंह के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
#
बारिश में डूबा कुमारधुबी रेल अंडरपास, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेयर संजीव सिंह का कतरास में आभार यात्रा
#
रेल नेटवर्क: पांड्रासाली-कांड्रा के बीच बिछेंगी 2 नई लाइनें, सैटेलाइट स्टेशन के सर्वे को मिली हरी झंडी
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा