Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
6/8/2026 2:32:35 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: निरसा प्रखंड के पांड्रा मोड़ से शंकरडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रानीबांध के समीप अचानक सड़क धंस जाने से एक पानी टैंकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर पानी टैंकर को खींचकर पोद्दारडीह की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रानीबांध के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसते ही टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर का इंजन धंसे हुए हिस्से की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सड़क धंसने के कारण कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में ट्रैक्टर मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसके जरिए पलटे हुए टैंकर को सीधा कर सड़क से हटाया गया। मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास के प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर धंसे हुए हिस्से को घेर दिया है। फिलहाल सड़क के बचे हुए हिस्से से वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बारिश में डूबा कुमारधुबी रेल अंडरपास, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
शरजील इमाम अपनी अंतरिम जमानत की अवधि पूरी, दिल्ली के लिए हुआ रवाना