Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर हत्याकांड: बुजुर्ग किसान की मौत के बाद गांव में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी
6/8/2026 2:32:35 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान महादेवचक निवासी बलीराम महतो 65 वर्ष पिता स्वर्गीय वासुदेव महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बलीराम महतो गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह खाना खाने के बाद वह अपने दलान पर सोने चले गए थे। आरोप है कि उनके ही पाटीदार पक्ष के कुछ लोग दलान पर पहुंचे और सो रहे बलीराम महतो को चौकी से उठाकर कुछ दूरी पर ले गए, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बलीराम महतो अपने पीछे पांच पुत्र अखिलेश महतो, मिथलेश महतो, कुणाल महतो, रवि महतो, रौशन महतो तथा एक पुत्री रेखा महतो समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोइलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पाटीदार पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद महादेवचक गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिल दहला देने वाली वारदात : पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारीयों को दिया निर्देश, कहा ...
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
युवक की मौत के पीछे क्या है वजह ? जांच के बाद होगा खुलासा
#
ट्रक चालक की हुई पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
शरजील इमाम अपनी अंतरिम जमानत की अवधि पूरी, दिल्ली के लिए हुआ रवाना
#
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस