Date: 14/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
5/14/2026 2:13:34 PM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर के समीप रहने वाले व्यवसायी सुरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर देर रात अज्ञात अपराधियों ने बम फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि बम फटा नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना के एसआई अनूप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बम को कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि वर्ष 2010 में भी सुरेन्द्र अग्रवाल के घर डकैती की बड़ी घटना हो चुकी है। अब एक बार फिर इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। देर रात व्यवसायी सुरेन्द्र अग्रवाल के घर के बाहर बम फेंके जाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को सुरक्षित कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
मनोनीत ग्राम प्रधान के घर को हाथी ने तोडा ,घटना में ग्राम प्रधान के पत्नी हुई घायल ,ग्रामीणों ने कहा...
#
अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई , 5 अवैध शराब अड्डे को पुलिस ने किया ध्वस्त
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
लजारपुर में प्रेम प्रसंग से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
#
जीपीएस के भरोसे कंटेनर ने लिया गलत रास्ता, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ड्राइवर
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज
#
नवजात की मौत से अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल,परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया गंभीर लापरवाही,कहा...