Date: 09/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
यूसील प्रबंधन ने विस्थापितों की मानी प्रमुख मांगे ,प्रबंधन ने कहा ...
6/8/2026 7:25:18 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर
...तुरामडीह माइंस क्षेत्र में विस्थापितों के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। करीब पांच घंटे तक चली वार्ता के बाद यूसील प्रबंधन ने विस्थापितों की प्रमुख मांगों पर अपनी सहमति जतानी पड़ी। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय में सीओ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में हजारों की संख्या में पहुंचे विस्थापितों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। तुरामडीह माइंस विस्थापित समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को प्रखंड कार्यालय में यूसील प्रबंधन और विस्थापितों के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। सीओ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पूर्व निर्धारित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में विस्थापित कार्यालय परिसर में जुटे रहे और अपने अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। करीब पांच घंटे तक चली लंबी बातचीत के बाद यूसील प्रबंधन ने विस्थापितों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। समिति के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद बैठक समाप्त हुई।
बैठक में विस्थापितों के लिए निर्मित कार्यालय को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सीआईएसएफ के हवाले करने, नियुक्तियों में ग्राम प्रधानों की सहमति को अनिवार्य बनाने, पूर्व से कार्यरत मजदूरों का ग्राम प्रधानों से सत्यापन कराने तथा रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने कहा ...
#
रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
#
बारिश में डूबा कुमारधुबी रेल अंडरपास, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
#
BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा: लोडिंग के दौरान सैलरी गिरने से 4 मजदूरों की दबकर हुई मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
बेटा के सुरक्षा को लेकर परिजन पहुँचे थाने ,माँ ने कहा मेरे बेटे को बचा लीजिये साहब नहीं तो टिंकू मार देंगा !