Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे पवन सिंह, हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
6/9/2026 12:25:27 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक-अभिनेता एवं विधान परिषद उम्मीदवार पवन सिंह सोमवार को अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में समर्थकों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव पहुंचने के बाद पवन सिंह ने सबसे पहले अपने चाचा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सनातन परंपरा का पालन करते हुए गाय के बछड़े को केला खिलाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पवन सिंह के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जोकहरी पहुंच गए। युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने और एक झलक पाने की जबरदस्त उत्सुकता देखी गई। स्थिति यह रही कि सुरक्षा घेरे के बावजूद समर्थक उनके करीब पहुंचने का प्रयास करते रहे। पवन सिंह के आगमन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय थाना पुलिस और सुरक्षा कर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने तथा लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने में जुटे रहे। इसके बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग घंटों तक उनके दर्शन के लिए डटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि अपने गांव पहुंचे पवन सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों का स्नेह एवं समर्थन मिलने पर आभार व्यक्त किया। उनके आगमन से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा तथा क्षेत्र में उनकी चर्चा होती रही।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम