Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों को भागकर बचानी पड़ी जान
6/9/2026 2:34:00 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से टुंडी पहाड़ में लगभग 35 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। भोजन की तलाश में हाथी बार-बार आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। एक बार फिर हाथियों का झुंड पहाड़ से उतरकर पर्वतपुर और बसहा गांव पहुंच गया, जहां उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। रात के अंधेरे में हाथियों का झुंड पेड़ों को तोड़ते और जोर-जोर से चिंघाड़ते हुए गांव की घनी आबादी तक पहुंच गया। अचानक हाथियों की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो सामने हाथियों का झुंड देख सहम गए। जान बचाने के लिए लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान हाथियों ने पर्वतपुर गांव निवासी महालाल किस्कू और सुनील हेंब्रम के मिट्टी के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय दोनों परिवार घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बड़े हाथियों ने घरों की दीवारें और ढांचे को तोड़ दिया, जबकि झुंड में शामिल छोटे हाथी घर के अंदर घुस गए और वहां रखा धान, गेहूं समेत अन्य अनाज चट कर गए। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न और आवास की समस्या खड़ी हो गई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की मशालची टीम मौके पर पहुंची। आग की मशालों, ढोल-नगाड़ों और पटाखों की मदद से वनकर्मियों ने हाथियों के झुंड को गांव से दूर नवतार पहाड़ की ओर खदेड़ने का प्रयास किया और उन्हें आबादी क्षेत्र से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि लगभग 35 हाथियों का यह झुंड पिछले 15 दिनों से टुंडी पहाड़ क्षेत्र में मौजूद है। विभाग की ओर से पहले ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। बावजूद इसके हाथी अचानक गांव की ओर आ गए और दो घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ अनाज भी खा गए। फिलहाल विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम