Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उपायुक्त ने किया नमन
6/9/2026 4:02:10 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को धनबाद में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैंक मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत कई अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति, आदिवासी पहचान और स्वाभिमान के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समाज को जागरूक किया और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उपायुक्त ने कहा कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड आंदोलन के प्रेरणास्रोत ही नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। समिति की ओर से हर वर्ष जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में नारायण महतो, अवध पासवान, किशोर मुर्मू, राम बाबू कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, रति उरांव, सुनील कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को स्मरण किया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम