Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, बिनोद कुमार पांडे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर किया प्रहार
6/11/2026 12:49:21 PM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamatara
: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से आज दुलाडडीह स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय एक दिवसीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मुर्मू ने की, जबकि पार्टी के केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति के सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड सचिवों, नगर अध्यक्षों एवं नगर सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क को लेकर अपने-अपने सुझाव भी रखे। मुख्य अतिथि बिनोद कुमार पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिनोद कुमार पांडे ने बताया कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि एस आई आर से हमारी कार्यकर्ताओं के बीच किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, वोटर लिस्ट में पात्रता रखने वाले लोगों का नाम न कटे उनके बारे में उन्हें विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि झारखंड में दो सीटों के लिए चुनाव होना है और दोनों सीट इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। भाजपा ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का काम कर रहे हैं, जो चुनावी माहौल को खराब करने और गलत संदेश देने का काम किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम