Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
न्यायिक दंडाधिकारी किरण कुमारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, 15-16 जून को कोर्ट बहिष्कार का ऐलान
6/11/2026 5:04:39 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी किरण कुमारी की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को विधिज्ञ संघ के सभागार में आयोजित आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 और 16 जून 2026 को अधिवक्ता उनके न्यायालय का बहिष्कार करेंगे।
बैठक में विधिज्ञ संघ के महासचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा ने एक सप्ताह तक न्यायालय बहिष्कार का प्रस्ताव रखा, जबकि संघ के अध्यक्ष शशि शेखर सिंह ने दो दिनों के बहिष्कार का सुझाव दिया। आम सहमति बनने के बाद 15 एवं 16 जून को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी किरण कुमारी की अदालत का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायिक कार्यों में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है, वरीय अधिकारियों की सलाह की अनदेखी की जाती है तथा अधिवक्ताओं के साथ असभ्य एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि जमानतीय धाराओं में अभियुक्तों को जेल भेजने की धमकी दी जाती है और विभिन्न बहानों से उन्हें अभिरक्षा में रखा जाता है।
विधिज्ञ संघ के अनुसार, पूर्व में जिला जज एवं हाईकोर्ट से भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्यशैली और व्यवहार में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
आमसभा में अदालत की कार्यप्रणाली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि किरण कुमारी ने 30 मार्च 2026 को मुंगेर में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के पद पर योगदान दिया था।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
हजारों पुस्तकों के बीच ज्ञान की नई उड़ान, मुंगेर में शुरू हुआ पुस्तक मेला 2026
#
ऐतिहासिक कोईलवर पुल का हो रहा उन्नयन, 164 वर्ष पुरानी धरोहर बनेगी और मजबूत
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
गया में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने उनके साहस और बलिदान को किया नमन