Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
6/12/2026 1:58:24 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: देवघर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलोरो गाड़ी की टायर फटने से भीषण दुर्घटना घटी जिसमें एक की मौत और लगभग आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर घटना के बाद चित्कार मच गई। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग एऩएच 22 पर नेर गांव के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो का टायर अचानक फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मुजफ्फरपुर के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घायलों में विकास कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार और अजीत कुमार आदि शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत मखदुमपुर स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। टायर फटने से अनियंत्रित हुआ वाहन अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि वे सभी कुल सात दोस्त मुजफ्फरपुर से बोलेरो किराए पर लेकर देवघर एवं कोलकाता घूमने गए थे। शुक्रवार को सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के पास अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच 22 को जाम कर प्रदर्शन भी किया था, जिन्हें समझा बुझाकर यातायात सुचारू कराया गया। घायल विकास कुमार ने बताया कि 3 दिन पहले हम 7 दोस्त मुजफ्फरपुर से देवघर होते हुए कोलकाता गए थे। आज सभी लोग कोलकाता से मुजफ्फरपुर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अजीत कुमार, विकास कुमार, शिवनाथ कुमार और मनीष कुमार आदि घायल हो गए। पुलिस ने मृतक सुजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मखदुमपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि जिस समय वहां का टायर फटा उस समय काफी आवाज हुई और काफी देर तक हलचल मची रही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वहां में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा कई घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल से इलाज कराने के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है जहां से पटना रेफर कर दिया गया है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार
#
1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 11 हजार लीटर खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
#
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ,गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम
#
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल