Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 11 हजार लीटर खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
6/12/2026 3:41:02 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 11 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान हरियाणा के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में लगातार वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर को सूचना मिली कि हरियाणा से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर तथा राज्य नियंत्रण ब्यूरो, पटना की संयुक्त टीम ने मोहनीयां-आरा फोरलेन स्थित महुली ओवरब्रिज के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान PB10JP-9177 नंबर के महिंद्रा ब्लाजो ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की, रॉयल चैलेंज व्हिस्की और किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रॉन्ग बीयर शामिल हैं। मद्यनिषेध विभाग के अनुसार ट्रक से कुल 62,040 बोतल/कैन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 11,205.60 लीटर है। बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये बताया गया है। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी अमनदीप सिंह तथा कुरुक्षेत्र निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार
#
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
#
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ,गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम
#
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल