Date: 12/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

6/12/2026 3:41:02 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। हम आपको बता दे की बीते 10 जून को कदमा थाना में समीर नाग नामक युवक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रामजनम नगर मरीन ड्राइव के नीचे स्थित बिहारी बस्ती में आशु कर्मकार और उसके पांच साथियों ने समीर नाग समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। आरोप यह भी है की बदमाशों ने फायरिंग की और ईंट-पत्थरों से हमला कर तीनों को घायल भी कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर एक टीम सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।  जिसमे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल मुख्य आरोपी आशु कर्मकार और राजेश लोहार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आशु कर्मकार के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। वहीं राजेश लोहार के पास से तीन जिंदा कारतूस मिले है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आशु कर्मकार और समीर नाग के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने मिलकर फायरिंग और हमला करने की साजिश रची थी।इधर इस मामले में  पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट