Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा 
 

4/12/2026 12:09:43 PM IST

172
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : रांची के कांके क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सेविका के घर रहकर घरेलू काम करने वाली नौकरानी की अपनी मालकिन के घर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।कांके थाना क्षेत्र के मनातू की निवासी सेविका सुषमा कुमारी शनिवार को कार से नौकरानी का शव लेकर रांची के बुढ़मू क्षेत्र के उमेडंडा पारपोखर स्थित उसके घर पहुंची तो किशोरी के स्वजन और ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने किशोरी की हत्या का आरोप लगाया, जबकि सेविका ने स्वाभाविक मौत बताया।आक्रोशित लोगों ने सेविका और उसके चालक को कब्जे में ले पुलिस को सौंपा सुषमा का कहना था कि घर के बाथरूम में गिर जाने के कारण खुशबू की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि शव देखकर लग रहा है कि लड़की की मौत एक-दो दिन पहले हुई है। इतना ही नहीं मृतका के चेहरे, सिर सहित पूरे शरीर पर कई जख्म के निशान थे। शरीर पर रस्सी से बांधे जाने जैसे निशान भी मिले।लोगों का गुस्सा भड़का तो उन्होंने सेविका सुषमा कुमारी, उसके कार चालक और वाहन को अपने कब्जे में लेकर बुढ़मू पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण नाबालिग का शव भी लेकर थाने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।  
 
 
 संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स