Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
6/13/2026 11:52:47 AM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: 10 जून से पूरे देश में लागू NGT के प्रतिबंध के बाद धनबाद का खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। NGT के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए धनबाद खनन विभाग की टीम शनिवार सुबह निरीक्षण पर निकली। माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में टीम महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो घाट पहुंची। सुबह करीब 8 बजे तेलमच्चो ब्रिज के पास टीम ने अवैध बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को रोका। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था। जांच के दौरान चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात और परमिट की मांग की गई, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर महुदा थाना के सुपुर्द कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि NGT प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध बालू उठाव, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां उठी अर्थी प्रेमी के द्वारा वीडियो वायरल एवं जिद ने ली जान
#
अत्यधिक गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हुआ बेहोश, इलाज के दौरान हुई मौत मचा हलचल
#
ज्वेलरी लूटकांड के दो शातिर बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, लूटे गए गहने और हथियार बरामद
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात
#
नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमिटियों का गठन, विकास योजनाओं पर तेज़ी से काम की तैयारी
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा