Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चादरपोशी, कव्वाली और दुआओं के बीच संपन्न हुआ जमालशाह दरगाह का सालाना उर्स
6/13/2026 5:32:53 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर मे जमालशाह दरगाह पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने मांगी अमन-चैन की दुआ, जमालपुर मे ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित हजरत सैयद जमालशाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में 379 वां सालाना उर्स श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। उर्स मेले के अवसर पर दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि, तरक्की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
* उर्स मेले को लेकर दरगाह परिसर में
उर्स मेले को लेकर दरगाह परिसर में आकर्षक विधुत सज्जा से सजाया गया था। शाम में बाबा की मजार का गुस्ल कराने के बाद चादरपोशी की रस्म अदा की गई।
* भव्य जुलूस
चादरपोशी के पहले भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। चादरपोशी के बाद श्रद्धालुओं ने दुआ-फातिहा में हिस्सा लिया। उर्स के दौरान नातिया कलाम, दरूद शरीफ, आम फातिहाखानी और बड़े कुल शरीफ की रस्में संपन्न हुईं। देर रात तक चली सूफियाना कव्वाली ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल में सराबोर कर दिया। गया के ताज मनौव्वर और भागलपुर के महमूद ताज के बीच कव्वाली मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। दरगाह के गद्दीनशीन नूर मोहम्मद ने बताया कि उर्स प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
ज्ञान की नई उड़ान, 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी का होगा निर्माण
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
#
सड़क हादसे में शहीद दरोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब
#
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान
#
ब्राउन सुगर के साथ धराया मनोज ,नशे के खिलाफ पुलिस ने कहा अभियान आगे भी रहेगा जारी ...
#
मंडल कारा में बंद कैदियों ने बंदी दरबार मे खुलकर बताई समस्याएं