Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
6/13/2026 5:32:53 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया जिले के अत्री विधानसभा क्षेत्र के खिजरसराय स्थित एक निजी होटल में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मांझी ने कहा कि बिहार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। खिजरसराय के पचलाख में 172 करोड़ रुपये की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर का भूमि पूजन किया जाएगा, जिसमें 84 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि यह बिहार का दूसरा टेक्नोलॉजी सेंटर होगा। इससे पहले पटना के बिहटा स्थित एक्सटेंशन सेंटर को विकसित कर टेक्नोलॉजी सेंटर बनाया गया है। पचलाख में बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई 20 एकड़ जमीन पर इस परियोजना का निर्माण होगा। बाउंड्री वॉल का कार्य पूरा हो चुका है और भूमि पूजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की वित्तीय स्थिति पर किए गए ट्वीट के सवाल पर मांझी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर सरकार विकास के लिए ऋण लेती है और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं अत्री विधायक रोमित कुमार ने कहा कि टेक्नोलॉजी सेंटर में प्रतिवर्ष 10 हजार छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। उन्होंने इसे अत्री के विकास की पहली बड़ी सीढ़ी बताया। साथ ही मुख्यमंत्री से बिथो डैम निर्माण और अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की स्थापना की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि बालू उठाव के कारण जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे सिंचाई और जल संरक्षण की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में डैम का निर्माण क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद