Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वायुसेना का एन-32 विमान हादसे में भोजपुर के लालअग्निवीर दानिश आलम की शहीद की खबर से पुरे गांव में दौड़ पड़ी शोक की लहार
6/14/2026 11:55:15 AM IST
62
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
असम के जोरहाट में वायुसेना के एन-32 विमान हादसे में बिहार के भोजपुर जिले के वायु अग्निवीर दानिश आलम शहीद हो गए। 22 वर्षीय दानिश कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव के निवासी थे। हादसे की खबर से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी
परिजनों में मचा कोहराम :
असम के जोरहाट में वायु सेना के एन-32 विमान क्रैश हादसे में भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे में दानिश के साथ चार अन्य जवान भी शहीद हो गए। दानिश आलम (22 वर्ष), कायमनगर निवासी मो. फारूक आलम के इकलौते पुत्र थे। वह अक्टूबर 2025 में वायु अग्निवीर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे।
दानिश की पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में :
दानिश की पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी परिजनों के अनुसार दानिश 23 मई 2026 को छुट्टी में घर आए थे और 30 मई को वापस जोरहाट के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद हादसे की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दानिश ने 29 जून 2025 को एयर फोर्स स्टेशन बिहटा में जॉइन किया था और 3 जुलाई को प्रशिक्षण के लिए बेलगांव, कर्नाटक गए थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती असम के जोरहाट में हुई थी। दानिश की माता अख्तरी बेगम और दो बड़ी बहनें शगुफ्ता परवीन व गजाला परवीन हैं। पिता मो. फारूक आलम एचपीसीएल गीधा में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेटे की नौकरी लगने के बाद पिता को परिवार की बेहतर स्थिति की उम्मीद थी, लेकिन हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दानिश के शहीद होने की सूचना के बाद कायमनगर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम