Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तिरंगे में लिपटकर घर लौटा भोजपुर का वीर सपूत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
6/14/2026 3:31:28 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के विमान की लैंडिंग के दौरान शनिवार सुबह हुए हादसे में शहीद हुए भोजपुर के जवान का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव कायमनगर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे अपने लाल को अंतिम बार देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही भारतीय वायुसेना का वाहन बिहटा एयरफोर्स स्टेशन से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर कोईलवर सिक्सलेन पुल पहुंचा, वहां पहले से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "शहीद दानिश अमर रहें" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए हजारों युवाओं ने शव वाहन के साथ कोईलवर से कायमनगर तक यात्रा की। गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जाता है कि असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर विमान की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में भोजपुर के जवान सहित चार जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद के घर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया, वहीं लोगों ने उनके साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक बताया। शहीद के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रशासन एवं सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। शहीद के बलिदान को याद करते हुए लोगों ने कहा कि उनका यह सर्वोच्च त्याग हमेशा आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
नेपाल जा रहे पूर्व मुखिया परिवार की स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई, दो बच्चों समेत सात घायल
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
#
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
#
‘गौमाता’ के भरोसे आरा स्टेशन की सुरक्षा, प्लेटफॉर्म पर घंटों घूमती रही गाय, रेलवे प्रशासन बेखबर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, नहीं हुई पहचान
#
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई तबाही, खौफनाक था क्लाईमैक्स?
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
#
शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...
#
69 साल बाद स्वामी सत्यानंद सरस्वती का होंगा पदार्पण ,मुंगेर बनेगा आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र