Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत, बचाने उतरे तीन लोग भी काल के गाल में समाए

8/14/2026 1:49:37 PM IST

133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : गया के डोभी से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। गया जिले से इस वक्त की बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी पोस्ट, साहदेवखाप गांव में कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरने के दौरान पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन अन्य लोग भी कुएं में उतर गए। इनमें डूबे व्यक्ति का बेटा भी शामिल था। लेकिन दुर्भाग्यवश कोई भी व्यक्ति कुएं से बाहर नहीं निकल सका और चारों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक दो शवों को कुएं से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

 

 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट