Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
6/14/2026 6:54:49 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: असम के जोरहाट में हुए एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को दोपहर बाद जहानाबाद पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अरवल मोड़ पर बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान "शहीद शुभम कुमार अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से अपने जिले के वीर जवान को अंतिम सलाम किया। उपस्थित लोगों ने नारा लगाते हुए कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा शुभम के पार्थिव शरीर के साथ एयरफोर्स के कई जवान भी आए हैं सभी का जहानाबाद के लोगों ने अभिवादन किया आपको बताते चलें कि असम में फ्लाइट दुर्घटना में जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव का रहने वाला शुभम कुमार की मौत हो गई थी जिसका पार्थिव शरीर जहानाबाद लाया गया। शुभम के पिता अमरेंद्र आनंद किसान है जबकि शुभम की मां ग्रहणी है दोनों का रो-रो कर बुरा हाल था इतना ही नहीं शुभम का छोटा भाई भी इस घटना के बाद टूट चुका है उसके आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है आपको बताते चलें कि भारतीय वायु सेवा का एनएन32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त शनिवार को हुआ ।जिसमें शुभम सहित पांच वायुसेना कर्मी की मौत हो गई जबकि सह पायलट गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है बेटे के खोने का गम में माता-पिता का बुरा हाल था शुभम के छोटे भाई सत्यम ने रोते हुए बताया कि उसका विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वह नहीं रहा इस घटना में हमारे परिवार का सब कुछ उजड़ गया है गांव के लोगों ने यह भी बताया कि बनवरिया गांव का शुभम बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव का था जब भी छुट्टी पर अपने गांव आता था हर छोटे बड़े से बहुत प्रेम से मिलते थे उनकी कामयाबी पर पूरे गांव ही नहीं जिले को गर्व था फिलहाल शाहीद के घर ढॉंढस बंधाने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है पार्थिव शरीर जैसे ही गांव आया गांव के लोगों का आंखों से आंसू नहीं रख रही थी सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व स्तनपान दिवस पर बाघमारा को स्वास्थ्य की नई सौगात, CHC में कंगारू मदर केयर (KMC) यूनिट का शानदार उद्घाटन
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
रसूखदार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के क्या कहने,लेकिन वो दिन हवा हुए जब पसीना गुलाब था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
#
स्मृति मंधाना का बड़ा कमाल: TIME मैगजीन की ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल स्पोर्ट्स पर्सन’ लिस्ट में हुई शामिल