Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रसूखदार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के क्या कहने,लेकिन वो दिन हवा हुए जब पसीना गुलाब था
8/1/2026 6:13:15 PM IST
116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद ट्रैफिक में एक 2012 बैच के महारथी हैं,नाम JP आंदोलन से निकला हुआ है इसलिए ये अपना जय जयकार करते है। वे अपना तो जय जय करते ही हैं, अपने आशियाने को खूब प्रकाशित करते हैं। कई खबरीलाल इनके इशारे पर ऊपर तक औरों की शिकायत भी पास ऑन करते हैं कि जय साहब काफी काबिल पुलिस इंस्पेक्टर हैं, जबकि इनके सीनियर लोग कामचोर और नाकाबिल हैं। इनकी बदौलत खूब रेवन्यू जेनरेट होता है और सरकार के खजाने में इजाफा होते रहता है। इसी बहाने ये किसी मलाईदार थाना में काबिज होने की तिकड़म भी भिड़ाते रहते हैं।
इनकी पहुंच का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि आज से दो ढाई साल पहले ये साहब इसी जिला बल में थे। ये मधुवन के थानेदार थे। थाना पर शेख गुड्डू के नेतृत्व में पथराव हुआ था। इन्होंने एक नाबालिग का नाम उक्त कांड में घुसेड़ दिया था। नाबालिग एक दिन वाहन चेकिंग में पकड़ा गया था,लेकिन थानेदार उसे पहचान नहीं पाया,तो उसे छोड़ दिया। मीडिया ने इसे हवा दे दिया था कि थानेदार ने कांड के अभियुक्त को जानबूझकर छोड़ दिया। इतने में तत्कालीन एसएसपी एचपी जनार्दनन ने इन्हे लाइन क्लॉज कर दिया था। लेकिन एक महीना बाद ही ये वाशिंग मशीन में धूल गए और रसूख के बल बरोरा के थानेदार बन गए। कुछ दिनों में इनका प्रमोशन हो गया, तो बदल कर रांची चले गए। इनका एक भाई डीएसपी है। लिहाजा विभाग में इनकी पहुंच रांची पुलिस हेड क्वार्टर तक है। कुछ ही महीनों में इन्होंने तिकड़म के बूते पुनः अपना तबादला धनबाद जिला बल में करवा लिया। बड़े बड़े सूरमा देखते रह गए,जबकि इन्होंने सबको दंग कर दिया। अब तो जीटी रोड जाने के लिए काफी हाथ पांव मार रहे हैं। कहते हैं कि पूर्व पोस्टिंग के काल में इनके पसीने तक से गुलाब की खुशबू आती थी, लेकिन अब राज बदला, काम काज बदला तो वो दिन हवा हो गए जब पसीना गुलाब था। इसी तरह जिला और ट्रैफिक में दो चार ऐसे सिपाही हैं जो अपनी सेटिंग के बल पर दस पंद्रह वर्षों से इसी जिला में मजा मार रहे हैं। विभाग की आंखों में धूल झोंककर ये तबादला सूची से अपना नाम गायब कर किसी और का नाम जुड़वाने में कामयाब हो जाते हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व स्तनपान दिवस पर बाघमारा को स्वास्थ्य की नई सौगात, CHC में कंगारू मदर केयर (KMC) यूनिट का शानदार उद्घाटन
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
कांवरियों के लिए फल, शरबत और चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था शुरू
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद