Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
6/22/2026 2:55:55 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव थाना क्षेत्र के पसौर गांव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर के बरामदे से सोमवार की सुबह बरामद हुआ। वही मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं पाया गया है। शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोगया गांव निवासी लोरिक पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अक्षप लाल पासवान है। वह गुजरात में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इधर, मृतक का साला बड़क पासवान ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब पांच बजे चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव अपने ससुराल आए थे। इसके बाद वह बाल काटने के लिए घर से निकले और वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह जब पसौर गांव स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर परिसर में लोग पूजा को लेकर गए तो उन्होंने उनके एक युवक का शव वहां पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के साला बड़क पासवान ने बताया कि उनकी मौत कैसे हुई, यह नहीं पता। साथ उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सरिता देवी एवं एक पुत्र विक्रम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी सरिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
#
गली ढलाई भुगतान में कमीशन मांगना पड़ा भारी, मुखिया गिरफ्तार
#
जगजीवन नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, टहलने निकले 24 वर्षीय टोटो चालक की मौत
#
भटिंडा फॉल में डूबने से आईटीआई परीक्षार्थी की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों संग घूमने गया था युवक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद