Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
6/17/2026 2:47:45 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: पिता पर अपने पुत्र को जहर खिलाकर जान लेने करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है। जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय अंकित कुमार की जहर खाने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत को लेकर परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मृतक के मामा मनराज कुमार ने अंकित के पिता मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि मनोज कुमार ने अपनी दूसरी पत्नी और सौतेले बेटे के साथ मिलकर अंकित को जहर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। मनराज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी किसी पड़ोसी ने मोबाइल फोन के जरिए दी थी। उनका आरोप है कि अंकित के पिता ने उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने के बाद वे तत्काल जहानाबाद पहुंचे। मामा के अनुसार, जहर देने के बाद अंकित को इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। उन्होंने दावा किया कि वहीं से वे अंकित के शव और उसके पिता को लेकर जहानाबाद पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। मनराज कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में उनकी बहन की भी आग लगने से मौत हो गयी थी। उनका कहना है कि उस समय भी उन्हें अपनी बहन की मौत पर संदेह था, लेकिन समाज और बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। अब भांजे की मौत के बाद उन्होंने पुराने मामले को भी उठाया है। जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी की मौत के बाद मनोज कुमार ने दूसरी शादी कर ली थी। अंकित अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई के साथ पूर्वी गांधी मैदान स्थित घर में रहता था। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार का पैतृक घर घोसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
#
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....
#
सावन के अंतिम सोमवार पर जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण
#
सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी पप्पू यादव का निधन
#
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी