Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
8/3/2026 6:57:11 AM IST
75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार देर रात जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपायडीह पंचायत स्थित मेला डंगाल गांव के पास पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया।
पुलिस का दावा है कि वाहन रुकने का फायदा उठाकर सुजीत सिन्हा ने एक पुलिस जवान का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाब में आत्मरक्षा के तहत पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।
जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि गैंगस्टर को सुरक्षित धनबाद जेल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने हथियार छीनकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
सुजीत सिन्हा झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर माना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।
जामताडा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
#
जमशेदपुर परसुडीह महिला हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की हत्या, शव केनाल में फेंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
पूर्व सांसद के घर से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद, 1 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
#
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे त्रिपुरा, भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा