Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

8/3/2026 11:57:22 AM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से एक बार फिर इलाके में सनसनी फैल गई। मुस्लिम बस्ती के समीप स्थित कंटेनर यार्ड के पास अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल आफताब खान को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केसरी  की रिपोर्ट