Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें अधिकारी -उपायुक्त
6/17/2026 6:54:00 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्यान्न वितरण, जन वितरण प्रणाली दुकानों से संबंधित मामले, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, प्रखंडवार खाद्यान्न गोदाम की स्थिति सहित आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रखंडवार अवस्थित खाद्यान्न गोदामों के भंडारण क्षमता, गोदाम की भौतिक स्थिति रख रखाव आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं आसन्न बरसात के मौसम को देखते हुए गोदामों में खाद्यान्न की सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से जिले के सभी पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न वितरण के अलावा धोती साड़ी लूंगी वितरण हेतु महीने में 02 दिवस को निर्धारित करने का निर्देश दिया एवं इसका वृहत प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि उक्त तिथि को अनिवार्य रूप से पीडीएस दुकान खुली रहें। वहीं धोती साड़ी लूंगी आदि वितरण का कार्य भी निर्धारित तिथि के दौरान करने का निर्देश दिया एवं वितरण कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं उपायुक्त ने लाभुकों के ई केवाईसी कार्य की समीक्षा के क्रम में पाया कि 78 प्रतिशत लाभको का ई केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने शत प्रतिशत लाभुकों के ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर डीलरवार लक्ष्य निर्धारित करने एवं इसकी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होकर नियमानुसार अग्रतर निर्णय लिया जा सके। उन्होंने सभी बीएसओ को सख्ती से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया साथ ही सभी पीडीएस दुकानों में बोर्ड प्रदर्शित कर खाद्यान्न हेतु प्राप्त आवंटन, वितरण माह आदि से संबंधित जानकारी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा पीडीएस/डोर स्टेप डिलीवरी वाहनों में जीपीएस से निगरानी रखने साथ ही वाहनों में स्पष्ट बड़े अक्षरों में आगे एवं पीछे बैनर प्रदर्शित करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को बताया कि धान अधिप्राप्ति हेतु जिले को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप राइस मिल से 92 प्रतिशत सीएमआर भी प्राप्त हो चुका है, जबकि इस माह के अंत तक शत प्रतिशत सीएमआर प्राप्त हो जायेगा। इसके अलावा उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निदेश दिया।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
#
पुरानी पेंशन बहाली के योद्धा सुदिव्य सोनू को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि,कर्मचारियों ने याद किया सुदिव्य सोनू का योगदान...............
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
गंडा समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल, झारखंड में SC दर्जे की मांग
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें अधिकारी -उपायुक्त
#
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री, हॉरर यूनिवर्स में पहली बार आएंगी नजर
#
बिष्टुपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार
#
बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवकों के लापता होने से मचा हड़कम
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था