Date: 24/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
DMF योजनाओं की हुई समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश
6/23/2026 6:53:47 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), भोजपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफ मद से चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से जुड़ी पूर्व स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बुडको को संदेश एवं बड़हरा प्रखंड के बालू खनन प्रभावित क्षेत्रों में मुक्तिधाम निर्माण के लिए विस्तृत प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को बालू खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रंबल स्ट्रिप, चेतावनी संकेतक, परावर्तक सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपायों के अधिष्ठापन के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) निर्धारित समयावधि के भीतर समर्पित किया जाए, ताकि योजनाओं की प्रगति और वित्तीय अनुश्रवण समय पर सुनिश्चित हो सके। बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चाहरदीवारी निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार तथा चिन्हित स्थलों पर हाई मास्ट लाइटों की स्थापना का कार्य कराया गया है। इन कार्यों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को भी मजबूती मिली है। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं उच्च विद्यालयों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके तहत डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के अधिगम परिणामों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, वन प्रमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
भरत तिवारी हत्याकांड :एसडीपीओ राजेश शर्मा,शाहपुर इंस्पेक्टर राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज
#
आस्था के आँगन में पारदर्शिता की अग्निपरीक्षा: राम मंदिर चढ़ावा विवाद ने उठाए भरोसे और प्रबंधन पर सवाल
#
राजविला परिवार की शिक्षा में शानदार सफलता, BPSC में चयन से रचा इतिहास
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
"केंदुआ बंद से थमा कारोबार: 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज"