Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराब छापेमारी के दौरान भारी बवाल,उत्पाद विभाग की टीम पर हमला,कई जख्मी
6/24/2026 12:28:17 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गांव में शराब उत्पादन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान हुई रोड़ेबाजी में उत्पाद विभाग की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा. वहीं उत्पाद विभाग ने आरोपों से इनकार किया है.मंगलवार देर शाम उत्पाद विभाग की टीम को दक्षिणी गांव में अवैध शराब निर्माण और कारोबार की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची. इसी दौरान कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला बढ़ गया.ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम ने घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की. ग्रामीणों के अनुसार पुलिसकर्मियों की पिटाई से एक बच्चे का सिर फट गया, जिसके बाद गांव के लोगों का गुस्सा भड़क उठा. महिलाएं भी विरोध में सामने आ गईं और उत्पाद विभाग की टीम से उलझ गईं.विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान विभाग की दो गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. हालात बिगड़ते देख टीम को मौके से हटना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को बुलाया गया.विरोध के दौरान उत्पाद विभाग ने एक महिला को हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को बेवजह गिरफ्तार किया गया. महिला की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए.घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जहानाबाद-घोसी पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. ग्रामीण उत्पाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.उत्पाद विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि टीम शराब उत्पादन की सूचना पर गांव में छापेमारी करने गई थी. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण और महिलाएं उग्र हो गईं और विरोध करने लगीं. उन्होंने किसी बच्चे या महिला के साथ मारपीट करने के आरोप को पूरी तरह खारिज किया.उत्पाद विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि टीम शराब उत्पादन की सूचना पर गांव में छापेमारी करने गई थी. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण और महिलाएं उग्र हो गईं और विरोध करने लगीं. उन्होंने किसी बच्चे या महिला के साथ मारपीट करने के आरोप को पूरी तरह खारिज किया.
घटना की सूचना मिलने के बाद भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया. बाद में हिरासत में ली गई महिला को भी छोड़ दिया गया.भेलावर थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि भागदौड़ के दौरान एक बच्चे के गिर जाने से उसके सिर में चोट लगी थी. उन्होंने उत्पाद विभाग की दो गाड़ियों के शीशे टूटने की पुष्टि की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण पासवान और दयानंद चौधरी को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन विवाद मे एक बार फिर लिया खूनी रूप, इलाके में दहशत का माहौल
#
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
#
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
#
लगातार बारिश से उफान पर अजय नदी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT की टक्कर, अहमदाबाद में आज खिताबी जंग
#
शराब छापेमारी के दौरान भारी बवाल,उत्पाद विभाग की टीम पर हमला,कई जख्मी
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार