Date: 27/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
6/26/2026 1:55:52 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बीते 1 जून 2026 को आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के समीप हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में मुबारक अंसारी, मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब और तनवीर उर्फ समीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने 13 जून को आरोपी तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी ने 22 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद 25 जून को उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा बरामद कराया। पुलिस के अनुसार मुबारक अंसारी के खिलाफ पूर्व से भी कपाली ओपी थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार ने किया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
#
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
#
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बंद कैप्टिव पावर प्लांट गैस हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4 ,घटना पर ग्रामीण एसपी ने कहा ...
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
जून को खुलेगा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
#
शेयर बाजार में हलचल, Adani Power, Suzlon, Vodafone Idea और JP Power रहे ट्रेंड में
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए