Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शेयर बाजार में हलचल, Adani Power, Suzlon, Vodafone Idea और JP Power रहे ट्रेंड में

5/26/2026 1:55:28 PM IST

137
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

शेयर बाजार में आज भारी वॉल्यूम के साथ कुछ चुनिंदा स्टॉक्स निवेशकों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहे। इनमें Adani Power, Suzlon Energy, Vodafone Idea और JP Power प्रमुख रूप से शामिल रहे, जहां लगातार ट्रेडिंग और उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, Adani Power में हालिया कारोबारी गतिविधियों और कंपनी से जुड़े विस्तार योजनाओं के चलते निवेशकों की रुचि बनी हुई है, जिससे इसमें लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। वहीं Suzlon Energy के शेयर में हालिया तिमाही नतीजों के बाद मिला-जुला रुझान देखने को मिला, जहां मुनाफे में गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में मजबूती दर्ज की गई है। Vodafone Idea में सरकारी राहत और फंडिंग से जुड़े सकारात्मक संकेतों के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी बनी हुई है, जिससे शेयर में हलचल लगातार जारी है। इसके अलावा JP Power भी बाजार में सक्रिय बना रहा और इसमें निवेशकों की दिलचस्पी के कारण अच्छा वॉल्यूम देखने को मिला। कुल मिलाकर आज के कारोबार में इन चारों शेयरों ने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा और दिनभर ट्रेंडिंग में बने रहे।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क