Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
6/13/2026 5:32:53 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मंडल कारा में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बंदी के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जबकि उसका बायां कंधा भी टूटा हुआ बताया जा रहा है। घटना को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं जेल और अस्पताल प्रशासन ने मारपीट की बात से इनकार करते हुए बंदी को गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया है। जानकारी के अनुसार घायल बंदी रूपेश कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के विंडवाड़ा का निवासी है। उसे शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर 4 जून को जेल भेजा गया था। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। घायल बंदी रूपेश कुमार ने बताया कि जेल जाने के बाद उसे दवा दी गई थी, जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। उसने कहा कि उसके साथ किसी ने मारपीट नहीं की, लेकिन शरीर पर चोट कैसे लगी और उसका कंधा कैसे टूटा, इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। वहीं बंदी की पत्नी का कहना है कि जब उनके पति को जेल भेजा गया था, तब वह पूरी तरह स्वस्थ थे। लेकिन अस्पताल में देखने पर उनके हाथ-पैर में चोट के कई निशान मिले हैं और कंधा भी टूटा हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और बेहतर इलाज की मांग की है। इधर जेल अधीक्षक किरण निधि ने स्पष्ट किया कि बंदी किसी मारपीट का शिकार नहीं हुआ है। उनके अनुसार रूपेश कुमार ‘एंटी विड्रॉल सिंड्रोम’ नामक गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। अत्यधिक शराब सेवन का आदी होने के कारण अचानक शराब छूटने से उसे बार-बार मिर्गी जैसे दौरे पड़ रहे हैं। जेल ले जाने के दौरान भी वह मुख्य गेट पर गिर पड़ा था। जेल प्रशासन के मुताबिक, बंदी के बाएं हाथ में क्रैक पाया गया है, जो गिरने की वजह से हो सकता है। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसका लीवर भी प्रभावित हुआ है और उसमें पीलिया के लक्षण भी पाए गए हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि रूपेश कुमार पहले से मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित है और बार-बार गिरने के कारण उसे चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून को प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया था। बाद में तबीयत अधिक बिगड़ने पर 10 जून को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज आईसीयू में जारी है। हालांकि परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में सामने आने वाले तथ्य क्या तस्वीर पेश करते हैं। फिलहाल घायल बंदी का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में जारी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर अपराधी मुठभेड़ में ढेर, 7 साथी गिरफ्तार
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
#
विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम
#
एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही बनी मौत की वजह? घटना ने उठाए गंभीर सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान