Date: 27/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री संजय पासवान, आपदा राहत राशि के चेक सौंपे
6/27/2026 4:22:02 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान आज वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बकचपरा गांव पहुंचे, जहां हाल ही में गंगा हादसे में जान गंवाने वाली मासूम बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की ओर से आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि के चेक भी सौंपे। सबसे पहले मंत्री बकचपरा गांव पहुंचे, जहां गंगा में डूबने से अपनी चार बेटियों को खो चुके क्रांति पासवान से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। मंत्री ने प्रति बच्ची चार लाख रुपये के हिसाब से कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं, चमकलाल पासवान को उनकी बेटी की मौत पर चार लाख रुपये की राहत राशि का चेक सौंपा। इसके बाद मंत्री का काफिला आदर्श ग्राम टिकारामपुर पहुंचा, जहां गंगा हादसे में जान गंवाने वाले पीयूष पटेल के पिता सुबोध कुमार सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मौके पर मंत्री संजय पासवान ने कहा कि बिहार सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर हैं और अब भी कच्चे एवं खपरैल के मकानों में रहने को विवश हैं। जिला पदाधिकारी से बात कर सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा गांव तक सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया है। रोजगार के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में उद्योगों और कल-कारखानों की स्थापना पर तेजी से काम कर रही है, जिससे लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनके विभाग द्वारा बिहार में 25 नई गन्ना फैक्ट्रियां स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर आपदा विभाग के अधिकारी, एडीएम, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
#
लंदन में धनबाद के डॉ. यू.के. ओझा को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, शहर लौटने पर विभिन्न संस्थानों ने किया अभिनंदन
#
आठ दिन बाद पहुंचे एसपी, लौटते वक्त छोटे भाई को मिली कथित धमकी; भरत तिवारी परिवार ने बयां किया दर्द
#
भरत तिवारी एनकाउंटर Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, FIR से हटा पिता और भाई का नाम
#
बेलौटी पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राजद का सरकार के खिलाफ धरना, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस