Date: 09/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, 30 जून तक 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की'
6/28/2026 11:59:15 AM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने धनबाद सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के अगस्त्या सिन्हा, सनव, मिशिका, देवांशी को 'दो बूंद जिंदगी की' खुराक पिलाकर देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। शुभारंभ करने के बाद उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी अभिभावकों से उनके 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर आने वाली पीढ़ी को पोलियो से सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद पोलियो का संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस देशव्यापी अभियान का शुभारंभ बरसात से पहले किया गया है। बताया कि पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 28 जून से 30 जून तक जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 28 जून को 1976 बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं। बच्चों को दवा पिलाने से पूर्व उप विकास आयुक्त में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, एमओआईसी डॉ अनिता चौधरी, डीपीसी श्रीमती रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को होगी प्रकाशित...
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट-सिंडिकेट नामांकन पर लगी रोक, राज्यपाल सचिवालय ने अगले आदेश तक नामांकन स्थगित किया....
#
सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद NDRF ने निकाला शव...
#
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि , मोरहाबादी आवास से नेमरा रवाना हुआ पार्थिव शरीर; आज होगा अंतिम संस्कार
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
#
पीएम मोदी 5 जून को गुजरात दौरे पर, ₹18,777 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन